
बिरनो क्षेत्र के बद्दोपुर गांव
निवासी हरीलाल कुशवाहा के बड़े बेटे 31
वर्षीय मनोज कुशवाहा 2002 में गोरखपुर में हुई
सेना भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। उनकी पहली
पोस्टिंग हैदराबाद में हुई थी। वर्तमान में वह कश्मीर में एलओसी पर तैनात थे।
मनोज तीन भाइयों में
सबसे बड़े थे। मझला भाई बृजमोहन कुशवाहा चट्टी पर दुकान चलाते हैं। सबसे छोटे भाई
अरुण कुशवाहा अभी पढ़ाई करते हैं। सेना में भर्ती होने के बाद मनोज की शादी वर्ष 2006
में नानेहरा थाना क्षेत्र के महुवी गांव निवासिनी मंजू देवी के साथ
हुई थी। मनोज की सात साल की बेटी मुस्कान और 4 साल का
बेटा मानव है। इकलौती बहन
प्रिया की शादी मऊ के रानीपुर-फत्तेपुर गांव में हुई
है।
मनोज के पिता हरिलाल कुशवाहा ने
ने रोते हुए बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते है और बेटे से कभी-कभी बात हो पाती
थी। बेटे की शहादत पर फख्र है। मनोज के गांववालों का कहना है कि हमें आज गर्व है
कि हमारे गांव से शहादत का नाम जुड़ा है लेकिन पाकिस्तान को सरकार अब मुंहतोड़ जवाब
देने की जरूरत है।
(MANOJ KUSHWAHA, GAZIPUR, ARMY )
write me - mauryavidyut@gmail.com
(MANOJ KUSHWAHA, GAZIPUR, ARMY )
write me - mauryavidyut@gmail.com
No comments:
Post a Comment